
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया जा रहा है।
इस आयोग के जरिए प्रदेश में माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभागों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई जाती है।
प्रशांत कुमार इस वर्ष मई महीने में सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद योगी सरकार ने उन्हें यह अहम पद सौंपकर बड़ी जिम्मेदारी दी है।
About The Author
Views:0





