
वरिष्ठ संवाददाता – राजीव आनन्द
गोंडा।
भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह को POCSO एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में बड़ी राहत मिली है। अदालत ने इस मामले में दर्ज मुकदमा समाप्त कर दिया है, जिससे उन्हें कानूनी रूप से बड़ी राहत मिली है।
इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके बेटे और विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “यह सत्य की जीत है और आगे भी कायम रहेगी।” उन्होंने इस मामले को झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए इसे न्यायिक विजय करार दिया।
गौरतलब है कि बृज भूषण शरण सिंह पर पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अब अदालत द्वारा मुकदमा समाप्त किए जाने से उन्हें कानूनी रूप से बड़ी राहत मिली है।
About The Author
Views:0





