
-संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास व श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर ने भेंट किया रामचरितमानस
-रामनामा-हनुमान चालीसा पाकर गदगद दिखा पूरा परिवार
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र नीरज सिंह सोमवार को सपरिवार अयोध्या पहुंचे और संकट मोचन हनुमान जी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाई। परिवार संग विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर उन्होंने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
महंतों ने किया अभिनंदन
दर्शनोपरांत संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य महंत संजय दास जी महाराज एवं श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास जी महाराज ने नीरज सिंह को आशीर्वाद स्वरूप श्रीरामचरितमानस, हनुमान चालीसा एवं रामनामा भेंट किया। भगवा वस्त्र में लिपटे ग्रंथों को पाकर नीरज सिंह का परिवार भाव-विभोर दिखा।
धर्म-अध्यात्म पर हुई चर्चा
महंत संजय दास जी ने बताया कि नीरज सिंह ने हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर राष्ट्र की रक्षा व जनकल्याण का संकल्प दोहराया। इस दौरान मंदिर परिसर में धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति के संरक्षण पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। महंत हेमंत दास जी ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से ही देश सुरक्षित है और युवा पीढ़ी को राम-काज से जुड़ना चाहिए।
मंदिर में रही कड़ी सुरक्षा
वीवीआईपी आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। दर्शन के बाद नीरज सिंह ने महंतों का आभार जताया और कहा कि अयोध्या आकर मन को असीम शांति मिलती है।
रामनगरी में रक्षामंत्री परिवार की इस हाजिरी ने सियासी गलियारों के साथ-साथ संत समाज में भी चर्चा बटोरी। भगवा भेंट और आशीर्वाद का यह संगम अयोध्या की आध्यात्मिक चमक को और गाढ़ा कर गया।





