
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
यह कहानी है जम्मू-कश्मीर निवासी सीआरपीएफ जवान मुनीर अहमद की, जिन्होंने मई 2024 में पाकिस्तान की मीनल से ऑनलाइन शादी की थी। मीनल मार्च 2025 में शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आई, लेकिन वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी देश में रहना जारी रखा।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मुनीर ने अपनी पाकिस्तानी पत्नी की जानकारी सीआरपीएफ से छिपाई। विभाग ने इसे गंभीर नियम उल्लंघन मानते हुए मुनीर अहमद को सेवा से बर्खास्त कर दिया। वहीं, मीनल को वीजा उल्लंघन के कारण पाकिस्तान वापस भेज दिया गया है।
हालांकि मीनल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भावुक अपील की है। उसने कहा है कि वह निर्दोष है और उसे अपने पति से अलग न किया जाए। मीनल की गुहार अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।
About The Author
Views:0





