
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ: सिरप रैकेट पर DGP का बयान, अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की पुष्टि। लखनऊ में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, DGP राजीव कृष्ण और सचिव औषधि रोशन जैकब की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कफ सिरप मामले पर बड़ा खुलासा हुआ। DGP राजीव कृष्णा ने बताया कि ड्रग माफिया के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जारी, अब तक 128 FIR दर्ज की गई है।
कफ सिरप समेत कई ड्रग्स को स्टॉकिस्टों द्वारा अवैध रूप से बेचा जा रहा था। इस गिरोह के 5 में से 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। कफ सिरप की बांग्लादेश और नेपाल में सप्लाई किए जाने का इनपुट मिला है, अंतरराष्ट्रीय एंगल की गहन जांच जारी। सरकार ने साफ कहा “ड्रग माफिया पर जीरो टॉलरेंस, हर कड़ी की जांच होगी।”
About The Author
Views:0





