
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे यात्रियों ने कूलिंग कम होने की शिकायत की, जिसके बाद जब रेलवे के तकनीशियनों ने एसी डक्ट की जांच की, तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। एसी डक्ट के भीतर अवैध शराब की भारी खेप छुपाई गई थी।
शराब की वजह से एयरफ्लो रुक गया था, जिससे कूलिंग प्रभावित हो रही थी। यह घटना सामने आते ही रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
सोशल मीडिया पर यह मामला वायरल हो गया है और लोग इसे भारतीयों की ‘जुगाड़ तकनीक’ का एक और उदाहरण बता रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है कि शराब की यह खेप ट्रेन में कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन लोग हैं।
About The Author
Views:0





