
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दौरान बीकापुर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी विकास सौगात देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने 432 करोड़ रुपये की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान दो नगर पंचायतों के नाम बदलने की भी घोषणा की। उनके अनुसार, खिरौनी नगर पंचायत का नाम अब मां ज्वाला देवी नगर पंचायत होगा, जबकि भदरसा नगर पंचायत का नाम बदलकर भरत नगर भरत कुंड नगर पंचायत किया जाएगा।

सोहावल विकासखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों की चाबियां भी सौंपीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अयोध्या सहित पूरे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों के माध्यम से जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।





