
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। रक्षा संपदा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं सीईओ वाराणसी कैंट सत्यम मोहन ने भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) 2023 व 2024 के नौ प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ एक संवादात्मक बैठक की। इस दौरान स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता भी मौजूद रहे।सीईओ कैंट ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सिविल सेवा में ईमानदारी, समर्पण और कर्मठता अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने रेलवे तथा रक्षा संपदा के बीच जमीन से संबंधित मुद्दों को नई तकनीक जैसी के geo mapping, drone survey, satellite imagery इत्यादि की मदद से हल करने की महत्ता पर विशेष बल दिया।
बैठक के अंत में सीईओ ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे अपनी सेवाओं से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।





