
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता सुधाकर यादव के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में मामला दर्ज किया गया है।
चुनाव आयोग का पुतला फूंकने को लेकर यह एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि सपा कार्यालय के बाहर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का पुतला जलाया गया था।
यह घटना मिल्कीपुर विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम आने के बाद हुई थी, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।
इस मामले में उप निरीक्षक आदित्य सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
About The Author
Views:0





