
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। उन्हें कुल 452 वोट मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए।
उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 767 वोट डाले गए, जिनमें से 752 वोट वैध और 15 अवैध पाए गए। मतदान मंगलवार को संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ, जिसमें 768 सांसदों ने हिस्सा लिया।
लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर भारत की संसद में कुल 788 सांसद हैं, लेकिन वर्तमान में दोनों सदनों में 7 सीटें रिक्त हैं। इस तरह, कुल 781 सांसदों को वोट डालना था, जिनमें से 13 सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। इनमें बीआरएस के 4, बीजेडी के 7, अकाली दल का 1 और 1 निर्दलीय सांसद शामिल हैं। एनडीए के 427 सांसदों ने वोट डाला।
About The Author
Views:0





