
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। अयोध्या कचहरी परिसर में बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया।
मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंचकर कचहरी परिसर की सघन तलाशी ले रही है। एहतियातन पुलिस द्वारा लगातार अनाउंसमेंट कराकर कचहरी परिसर को खाली कराया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों द्वारा पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और हर संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
About The Author
Views:0





