
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
हाथरस में SC/ST छात्रों की छात्रवृत्ति में करोड़ों के घोटाले के आरोपी तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी उग्रसेन पांडे को कानपुर से ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हाथरस के सिकंदरा थाने में गबन की एफआईआर दर्ज थी।
जानकारी के मुताबिक, इस घोटाले में कुल 71 आरोपी शामिल हैं, जिनमें 58 सरकारी कर्मचारी हैं। इन सभी पर सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जीवाड़ा कर छात्रों के लिए आई छात्रवृत्ति की धनराशि हड़पने का आरोप है।
ईओडब्ल्यू की टीम ने लंबी जांच के बाद कार्रवाई तेज करते हुए उग्रसेन पांडे को गिरफ्तार किया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी है। यह घोटाला न सिर्फ भ्रष्टाचार का मामला है, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ की गई गंभीर छल है।
About The Author
Views:0





