
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
पटना: जमीन के बदले नौकरी (लैंड फॉर जॉब) से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में लालू प्रसाद यादव के परिवार को बड़ा झटका लगा है। इस मामले में दाखिल फाइनल चार्जशीट पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए लालू यादव और उनके बेटे-बेटी समेत सभी आरोपियों को समन भेजा है।
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी बेटी हेमा यादव और बेटे तेजप्रताप यादव समेत सभी आरोपियों को समन जारी किया है। जानकारी के अनुसार, CBI ने लालू यादव और 78 अन्य लोगों के खिलाफ फाइनल चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें आरोपियों के खिलाफ विभिन्न भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।
About The Author
Views:0





