
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
हरदोई: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान आज जिला कारागार से रिहा हो गए हैं।
अब्दुल्ला को 22 अक्टूबर 2023 को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में रामपुर कारागार से हरदोई कारागार में शिफ्ट किया गया था। वह 16 महीने से अधिक समय तक हरदोई जेल में बंद रहे।
अब्दुल्ला की सभी मामलों में जमानत होने के बाद, जिला कारागार हरदोई में रिहाई आदेश पहुंचने के बाद उन्हें आज रिहा किया गया।
About The Author
Views:0





