
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उत्तर प्रदेश के बरेली से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवती को चोरी के शक में खंभे से बांधकर पीटा गया। पीड़ित युवती बार-बार यह कहती रही कि वह चोर नहीं है, लेकिन मौके पर मौजूद किसी ने उसकी एक नहीं सुनी।
बताया जा रहा है कि जिस युवती के साथ मारपीट की गई, वह नेपाल की नागरिक है और नोएडा में पढ़ाई कर रही है। पीड़िता के अनुसार, वह बरेली अपने एक दोस्त से मिलने आई थी।
फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस अमानवीय व्यवहार की चौतरफा निंदा हो रही है।
About The Author
Views:0





