
- रिपोर्ट:अमित कुमार
अयोध्या। रामपथ स्थित साकेत कॉलेज के समीप पेट्रोल पंप पर आज इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक व्यक्ति लहूलुहान होकर सड़क पर बेहोश पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद हमलावरों का दिल नहीं पसीजा और दूसरे व्यक्ति पर भी दबंग लगातार ईंटों और लोहे की रॉड से हमला करते रहे। सीएनजी भरवाने के मामूली विवाद ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि अर्टिगा कार सवार ने ई-रिक्शा चालक और उसके साथी पर जानलेवा हमला कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही अयोध्या कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
About The Author
Views:0





