
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: दबंगों ने स्थाई निर्माण के लिए आम रास्ते के बीचों-बीच उक्त उद्दंड, सरकस भू माफिया राकेश कुमार मौर्य, प्रभावती, उमेश मौर्य, भारतीआदि द्वारा हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉoसम्राट अशोक मौर्य के बसखारी अंबेडकर नगर स्थित आवास के सामने सार्वजनिक रास्ते में शौचालय टैंक का निर्माण कर मार्ग बाधित करने की कोशिश को उच्चाधिकारियों ने नाकाम कर दिया l
विदित हो रास्ता बाधित होने से प्रभावित लोगों द्वारा शिकायत दर्ज करने के उपरांत बसखारी किछौछा के अत्यंत सक्रिय नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता,सक्रिय अधिशासी अधिकारी,टांडा तहसील के लोकप्रिय उप जिलाधिकारी डॉoशशी शेखर,सी.ओ.परिक्षेत्र अकबरपुर,सक्रिय थाना अध्यक्ष बसखारी सुनील कुमार पांडेय,जनपद में नवागत तेज तर्रार एस.पी.प्राची सिंह, विद्वानअपर आयुक्त प्रशासन श्रीमानअजयकांत सैनी, पुलिस उप महा निरीक्षक सोमेन बर्मा आदि तमाम अधिकारियों की त्वरित सक्रियता से जारी आदेशों निर्देशों के फल स्वरूप जनपद अंबेडकर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में उक्त अवैध शौचालय टैंक को तोड़कर अवरुद्ध मार्ग को आम जन मानस के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियों ने प्रशासन की मौजूदगी में रास्ता साफ किया l
इस संबंध में टांडा तहसील के उप जिलाधिकारी महोदय को शिकायती पत्र सौंपा गया। जिसमें विद्वान उप जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल समुचित कार्रवाई कर रास्ता बाधित करने वालों को दंडित करने का निर्देश बसखारी थाने के प्रभारी निरीक्षक महोदय को दिया, जिसमें उक्त भू माफिया राकेश मौर्य को पुलिस ने कुछ धाराओं में पाबंद भी किया था।
इस संबंध रास्ता बाधित होने से प्रभावित होने वाले निवासियों में प्रमुख रूप से रमेश मौर्य,रामजीत मौर्य,संतोष मौर्य, मंतोष मौर्य,जोगिंदर मौर्य,महेंद्र मौर्य सम्राट अशोक मौर्य,डाo चंद्रगुप्त मौर्य इत्यादि प्रभावित होने वाले निवासियों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया किअगर रास्ता बंद हो गया होता तो उनके आने-जाने व भवन निर्माण से संबंधित सामग्री लाने ले जाने में काफी दिक्कतें हो जातीं।
इस परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठ पत्रकार हिंदी दैनिक जनहित सत्ता के ब्यूरो प्रमुख राम केर सिंह,उमाशंकर त्रिपाठी,वाइस ऑफ मुसाफिर की रेनू गुप्ता,साहित्य सम्राट के संपादक डॉoसम्राटअशोक मौर्य, वाराणसी ब्यूरो प्रमुख डॉoचंद्रगुप्त मौर्य, अंबेडकर नगर प्रभारी डॉoसम्राट कृष्णा मनमोहन मौर्य, जनमोर्चा हिंदी दैनिक के जगदंबा श्रीवास्तव, डॉoनृपेंद्र बहादुर श्रीवास्तव संतोष तिवारी, आचार्य स्कंद दास, निकिता, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह, विंध्यवासिनी शरण पांडिया, विद्वानअधिवक्ता व पत्रकार सत्य प्रकाश मौर्य, विश्व नारी शक्ति सेना प्रमुख गुड़िया त्रिपाठी, प्रिया श्रीवास्तव्, प्रिया शुक्लाआदि ने प्रशासन की सक्रियता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया ।





