
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ की आलमबाग पुलिस ने सवारी से लूट करने वाले ई रिक्शा चालक को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।आरोपी चालक ने मार्केट से लौट रही युवती को सुनसान इलाके में ले जाकर पर्स और मोबाइल लूटा और धक्का देकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी जेल भेज दिया।
पीड़ित महिला ने आलमबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई।आरोपी चालक ने लूट का मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।इसके बाद पुलिस ने हुलिए के आधार पर आसपास मैनुअली खोजना शुरू किया। पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर देवीखेड़ा के आगे गन्ना संस्थान तिराहे के पास से ई- रिक्शा चालक गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी लखनऊ के कैसरबाग में रहकर ई- रिक्शा चलाता है। पुलिस टीम ने आरोपी के पास लूट का सारा सामान बरामद कर लिया है।नदीम के ऊपर लखीमपुर में एक अन्य मुकदमा दर्ज है।
About The Author
Views:0





