
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। सारनाथ पुलिस ने लूट की सनसनीखेज वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन तथा ₹2510 नकद बरामद किया है।
आरोप है कि बदमाशों ने राह चलते एक व्यक्ति को रोककर उसके साथ मारपीट की, मोबाइल फोन छीन लिया और उसी मोबाइल के माध्यम से उसके खाते से ₹91 हजार अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
घटना के बाद सारनाथ पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल लूटकांड का खुलासा हुआ, बल्कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश भी गया है।




