
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
आगरा: शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 1 मई को एक दिल दहला देने वाली घटना में कॉलोनी में खेल रहा 5 साल का मासूम बच्चा कुत्तों के झुंड का शिकार बन गया। कुत्तों ने बच्चे पर अचानक हमला कर दिया और उसे नोचते-घसीटते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हमले में बच्चे के शरीर पर 12 से ज्यादा गहरे जख्म आए हैं। बच्चा बुरी तरह लहूलुहान हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। स्थानीय लोग नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और आवारा कुत्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
About The Author
Views:0





