
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक ने सरेआम एक युवती के साथ बदसलूकी की और पिस्टल दिखाकर उसे धमकाया। घटना रेस्टोरेंट के बाहर हुई, जहां कार सवार दो युवकों ने युवती को 5 हजार रुपये का लालच देकर उनके साथ चलने को कहा। युवती के मना करने पर आरोपियों ने उसे पिस्टल दिखाकर डराया और धमकाया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी श्यामवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि श्यामवीर सिंह मथुरा के एक स्कूल में शिक्षक है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
About The Author
Views:0





