
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
Prayagraj. शिवकुटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दर्ज मुकदमे से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को 11 अगस्त 2026 को पटेल गेट, एमएनएनआईटी के पास थाना क्षेत्र शिवकुटी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सौगत राय पुत्र श्यामल कुमार राय, निवासी ग्राम कृष्णापुर, थाना प्रफुल्ल कानन, जनपद उत्तर 24 परगना, कोलकाता, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता डी-2 आवास, एमएनएनआईटी परिसर, थाना शिवकुटी, कमिश्नरेट प्रयागराज बताया गया है। अभियुक्त की उम्र करीब 38 वर्ष है और वह एमएनएनआईटी प्रयागराज में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्त बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त थाना शिवकुटी में दर्ज मुकदमा संख्या 123/2026, धारा 64(2)(च)/351(3) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की और इसके बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक दिनेशचंद्र यादव, आरक्षी आशुतोष राय और आरक्षी अभिषेक खरवार शामिल रहे।




