
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। बलिया के रेवती थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती रेलवे स्टेशन के पास से अरुण साह (22 वर्ष) निवासी दतहाँ, थाना रेवती को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पहले से दर्ज मुकदमे में वांछित था।
जांच के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(M) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
इस कार्रवाई को रेवती थाना पुलिस टीम ने क्षेत्राधिकारी बैरिया के नेतृत्व एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अंजाम दिया।



