
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय अयोध्या में शुक्रवार को उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. जी.सी. पाठक ने किया। इस अवसर पर चिकित्सालय मैनेजर राजेंद्र तिवारी, डॉ. आशीष पाठक, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. बी.के. चौधरी, डॉ. बृज कुमार, फार्मासिस्ट कृपा शंकर चौधरी, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार वर्मा, डॉ. शिशिर वर्मा, शिशिर श्रीवास्तव, उपेंद्र मणि त्रिपाठी, संजय गुप्ता, विजय कुमार वर्मा और आज्ञाराम यादव सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल केवल इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य की पहली सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों सहित सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से अस्पताल में नई मशीनें और अतिरिक्त बेड भी शामिल किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और सफाईकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक मरीजों ने ब्लड प्रेशर, शुगर और हृदय रोग संबंधी जांच कराई।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल प्रशासन ने लोगों से सरकारी अस्पतालों पर भरोसा करने और समय पर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार कराने की अपील की।





