
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ नगर निगम के जोन छह के दफ्तर में तैनात महिला बाबू नीलम साहू को 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। भ्रष्टाचार निवारण के विशेष न्यायाधीश ने सजा के साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया है। यह पहली दफा होगा कि कोर्ट से नगर निगम की किसी महिला कर्मचारी को भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाई है।
About The Author
Views:0





