
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: गाजीपुर थाना क्षेत्र में हुई ताज़ा गोलीबारी की घटना ने सनसनी फैला दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर मिले फोटो के आधार पर एक व्यक्ति की पहचान अमन कौशल के रूप में हो रही है सूत्र, जो मूल रूप से तकरोही का निवासी बताया जा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटनास्थल से कुछ अहम सुराग भी बरामद किए गए हैं,जिनकी जांच जारी है। अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि अमन कुशल का इस वारदात से क्या संबंध है— या संदिग्ध।

अधिकारियों की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कुछ चौंकाने वाले खुलासे जल्द सामने आ सकते हैं।
About The Author
Views:0





