
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में मंडलायुक्त रोशन जैकब ने रविवार को शहर के विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। उनके साथ एलडीए वीसी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने इनडोर स्टेडियम और गौतम बुद्ध पार्क की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
मंडलायुक्त ने लोकबंधु चौराहे पर लगे जर्जर हाई मास्क लाइट्स को तत्काल हटाने के निर्देश दिए और सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
इस दौरान उन्होंने पार्कों और निर्माण स्थलों की साफ-सफाई, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। रोशन जैकब ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित निगरानी की जाएगी।
About The Author
Views:0





