
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
औरैया: अवैध खनन में पकड़े गए एक युवक ने कोतवाली थाने में हिरासत के दौरान रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, जिससे मामला तूल पकड़ गया है। यह घटना सदर कोतवाली की है, जहां अनस नामक युवक को पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया था।
हिरासत में होने के बावजूद युवक ने बेखौफ होकर कोतवाली परिसर में बैठकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो अब वायरल हो चुका है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
पुलिस थाने में इस तरह की लापरवाही और युवक की हिम्मत ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस प्रशासन इस मामले की जांच में जुटा है कि हिरासत में होने के बावजूद युवक के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचा और रील बनाने की अनुमति किसने दी।
About The Author
Views:0





