
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: जनपद लखनऊ में बस में आग लगने से हुई पांच लोगों की दर्दनाक मौत के मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे की जानकारी मिलते ही इसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है और कहा कि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य संचालित करें, ताकि पीड़ितों को त्वरित सहायता मिल सके।
About The Author
Views:0





