
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
फरीदाबाद: सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए फरीदाबाद से आतंकी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है। अब्दुल रहमान मिल्कीपुर का निवासी है और ISI के आतंकी संगठनों से जुड़ा हुआ है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 2 हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं, जो राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश के लिए उपयोग किए जाने थे।
सूत्रों के अनुसार, अब्दुल रहमान को ISI द्वारा ट्रेनिंग दी गई थी और वह आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त था। इस मामले में गुजरात ATS और हरियाणा STF ने मिलकर उसे गिरफ्तार किया। आतंकवादी हमले की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले में आगे की जांच कर रही हैं और आतंकवादी नेटवर्क को उजागर करने का प्रयास कर रही हैं।
About The Author
Views:0








