
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ में पुलिस ने एक फर्जी आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को मकान दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था। यह घटना गौतमपल्ली थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने फर्जी आईएएस अधिकारी को पकड़ा और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी लोगों से धोखाधड़ी करके उनके पैसे हड़पता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के अन्य ठगी मामलों को उजागर करने की कोशिश कर रही है।

About The Author
Views:0





