
-श्रीराम जन्मभूमि एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद विशाल जनचौपाल को करेंगी संबोधित, तैयारियों को लेकर कांग्रेस संगठन सक्रिय
- रिपोर्ट: अमित कुमार
Faizabad/Ayodhya, November 17: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ आगामी 2 दिसंबर को श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या से अपने चुनावी अभियान का शुभारंभ करेंगी। पूर्वांचल की धरती से चुनावी अभियान का आगाज करते हुए वह सर्वप्रथम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके पश्चात एक विशाल जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वह उपस्थित जनसमूह एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव श्री अभिषेक दत्त आज फैजाबाद पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में फैजाबाद एवं अंबेडकर नगर जनपद के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह तथा संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया।
राष्ट्रीय सचिव श्री अभिषेक दत्त ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ अपने चुनावी अभियान की शुरुआत अयोध्या से करने जा रही हैं। यह संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा जनचौपाल में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ का अयोध्या में प्रथम आगमन हम सभी कांग्रेसजनों के लिए गौरव का विषय है। उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ तैयारियों में जुटे हैं।
अंबेडकर नगर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के अयोध्या आगमन को लेकर अंबेडकर नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। जनपद से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचकर उनका स्वागत करेंगे तथा विशा
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का अयोध्या से चुनावी अभियान शुरू करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। महानगर कांग्रेस कमेटी उनके भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटी है। उन्होंने कहा कि जनचौपाल में महानगर के प्रत्येक वार्ड से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा मोना के साथ कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ राष्ट्रीय तथा प्रादेशिक नेता भी सम्मिलित होंगे। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ,इमरान मसूद सहित कई सांसद भी सम्मिलित हो सकते हैं।
जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक सिंह,राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, करमराज यादव, अजय सिंह कप्तान, अमित जायसवाल, मोहम्मद अनीस,उग्रसेन मिश्रा,अनिल तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, विजयपाल सिंह, रामकिशोर वर्मा, संतोष तिवारी, राजेंद्र प्रसाद,दिलीप गौड़,प्रशांत पांडे,अनिल सिंह, रमाशंकर तिवारी, रविंद्र कुमार, अश्वनी सिंह मधुर, रेनू राय,राम आशीष तिवारी, विकास सिंह विकी, राज प्रताप सिंह,मनोज जायसवाल, राम अवध पासी, हृदय नारायण मिश्रा, राम सागर रावत,मोहम्मद आमिर, भोला भारती, अहमद कुरेशी, दिनेश शुक्ला,महिपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, आदिउपस्थित रहे।





