
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi. रेलवे स्टेशन वाराणसी पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सीआईबी वाराणसी और जीआरपी वाराणसी की संयुक्त टीम को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार 10 नवंबर 2026 को संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या-6 पर खड़ी ट्रेन संख्या 22356 चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के कोच संख्या A-1 की गैलरी में एक लावारिस पिट्ठू बैग दिखाई दिया। संदेह होने पर टीम ने बैग की जांच की तो उसमें अंग्रेजी शराब की कुल 12 बोतलें बरामद हुईं।
बरामद शराब में 750 एमएल की रॉयल स्टैग व्हिस्की की आठ बोतलें तथा नैना XXX रम की चार बोतलें शामिल हैं। बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत 5,200 रुपये बताई गई है।
संयुक्त टीम द्वारा शराब को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई। हालांकि, बैग किसका था और शराब कहां से लाई गई थी, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।




