
-खुले स्थान पर चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत दर्ज किया मुकदमा
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi: गाजीपुर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 11,440 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार 5 नवंबर को उपनिरीक्षक श्यामधर बिन्द और उपनिरीक्षक वीरेन्द्र राय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि युवराजपुर गांव के खुले स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर जुआ खेलते हुए छह लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ज्वाला प्रसाद (40), प्रफुल्ल कुमार (33), मुकेश चौधरी (20), अंश कुमार (20), अवधराज सिंह (56) और कृपेश सिंह (59) के रूप में हुई है। सभी युवराजपुर गांव, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं।
पुलिस ने जुए के फड़ से 10,800 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए, जबकि तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 640 रुपये मिले। कुल बरामद धनराशि 11,440 रुपये है। इस मामले में थाना सुहवल पर मु0अ0सं0 106/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




