
-जब अधिकारी उतरे सफाई के मैदान में, श्रमदान से गूंजा “स्वच्छता का संदेश”
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत 1 अक्टूबर 2026 को वाराणसी स्टेशन पर “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रातः 8:30 बजे अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश यादव, मंडल यांत्रिक अभियंता दिवाकर वार्ष्णेय तथा स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति एवं नेतृत्व में अधिकारियों, रेल कर्मचारियों, सफाई मित्रों तथा यात्रियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता से जनआंदोलन बनने वाली जीवनशैली है।

इसके पश्चात स्टेशन परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्रियों एवं सफाई मित्रों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
वाराणसी स्टेशन पर आयोजित यह अभियान इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि जब जिम्मेदार अधिकारी स्वयं श्रमदान में आगे आते हैं, तो स्वच्छता का संदेश केवल दिया नहीं जाता, बल्कि समाज के सामने करके दिखाया जाता है।




