
-कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोंडा लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी श्रेया वर्मा अखिलेश कटियार एवं मुख्य रूप से पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन मौजूद रहे!!
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: सोमवार को समाजवादी पार्टी अयोध्या विधानसभा के उपाध्यक्ष आशीष वर्मा के नेतृत्व में खजुरावन में आयोजित विशाल पी डी ए समागम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता परमेश्वर दीन वर्मा एवं संचालन प्रधान राजेश कोरी ने किया जिसमें मुख्य अतिथि गोंडा लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी श्रेया वर्मा एवं अखिलेश कटियार और मुख्य रूप से पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन मौजूद रहे पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया।
इस मौके सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों का लगातार हो रहे उत्पीड़न किसानो की खराब होती फसलों और किसानों के गंभीर आर्थिक स्थिति को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है भाजपा सरकार लगातार किसानों को ठगने का कार्य कर रही है और किसानो को भुखमरी के कगार पर पहुंचा रही है आज महंगाई चरम सीमा पर है प्रदेश में नौजवान किसान व्यापारी सभी वर्ग परेशान है एवं प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाने के लिए संकल्पित है।
मुख्य अतिथि श्रेया वर्मा ने कहा आज किसानों को अपने अनाज का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है किसानों को खाद के लिए लंबी-लंबी लाइन लगाना पड़ रहा है जिससे किसान बहुत परेशान है और यही किसान 2027 में सत्ता परिवर्तन कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेगी इस मौके पर अखिलेश कटियार ने कहा आज गांव में किसान परेशान है किसानों को अपने अनाज का मंडी में उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और किसानो की आर्थिक स्थिति लगातार गिरती जा रही है यही किसान नौजवान भाजपा सरकार को हटाकर प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बनाकर गांव में खुशहाली लायेगी।
समागम में उपस्थित कबीरा समाज व अन्य लोगों ने एकजुट होकर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का पूरी मजबूती के साथ संकल्प लिया।
इस मौके पर , जिला अध्यक्ष जय सिंह राना, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, प्रवक्ता राकेश यादव,विधानसभा सचिव गोपीनाथ वर्मा, राजेश पटेल,सुरेंद्र यादव, अनिल यादव, परमजीत गौर, शिवकुमार यादव, गयादीन यादव, डब्बू तिवारी, प्रधान जयनगरा मनोज वर्मा , कृष्णा वर्मा, राम शंकर वर्मा, कन्हैया लाल वर्मा, प्रधान ताहीरपुर पप्पू जी, जिलेदार अशोक वर्मा, विजयपाल वर्मा, तेज बहादुर वर्मा, रमेश वर्मा, राधेश्याम वर्मा, रामजतन वर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा, सुरेश वर्मा, विजय वर्मा, रघुनाथ वर्मा, अजीत वर्मा, निर्मल वर्मा, करमजीत वर्मा, एवं पार्टी के नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे!



