
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। भगवान विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर रामनगर पड़ाव स्टैंड स्थित शेर स्तंभ परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई और पूरा वातावरण भगवान विश्वकर्मा के जयकारों एवं भक्ति भाव से गुंजायमान रहा।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन कर सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। इसके पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन अध्यक्ष संतलाल एवं सचिव मनोज सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। दोनों पदाधिकारियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की स्वयं निगरानी करते हुए प्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों ने उनके समर्पण और व्यवस्था संचालन की सराहना की।
पूरे परिसर में दिनभर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
आयोजन के सफल समापन पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने अध्यक्ष संतलाल, सचिव मनोज सिंह तथा आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।



