
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन तथा वरिष्ठ आंकड़ा एवं संसाधन प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में आयोजित राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत 18 सितंबर को हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में ‘ऑनलाइन शिक्षा बनाम पारंपरिक शिक्षा का महत्व’ अथवा ‘क्षीण होता गाँव और असंतुष्ट शहर’ विषय पर प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वाराणसी मंडल के विभिन्न विभागों एवं स्टेशनों पर कार्यरत कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री डी.के. सिंह, सहायक वित्त प्रबंधक श्री अरविंद पाण्डेय तथा स्टेशन निदेशक, बनारस श्री रामजी यादव की सदस्यता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ अनुवादक श्रीमती पूनम त्रिपाठी सहित राजभाषा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य है कि राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार 23 सितंबर 2026 को आयोजित राजभाषा सप्ताह के समापन समारोह में प्रदान किए जाएंगे।



