
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में हिन्दी पखवाड़ा-2026 के तहत राजभाषा हिन्दी के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मऊ स्टेशन के प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में कर्मचारियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देश तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं संसाधन प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी श्री आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में मऊ स्टेशन के विभिन्न विभागों से 20 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्टेशन अधीक्षक श्री सचिन पटेल के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में राजभाषा हिन्दी के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने के साथ ही हिन्दी के ज्ञान को प्रोत्साहित करना रहा।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को 23 सितंबर को आयोजित राजभाषा पखवाड़ा-2026 के समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।





