
-त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। गाजीपुर पुलिस अधीक्षक, जनपद गाजीपुर द्वारा प्रतिदिन की भाँति जनसुनवाई आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं एवं प्रकरणों से पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी ली गई तथा शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए भी निर्देशित किया गया।





