
-राजभाषा पखवाड़ा समारोह-2026 के तहत आयोजित हुई प्रतियोगिता
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश और वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं संसाधन प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित भारतेंदु सभा कक्ष में हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता राजभाषा पखवाड़ा समारोह-2026 के तहत कर्मचारी वर्ग के लिए आयोजित की गई। इसमें वाराणसी मंडल के विभिन्न विभागों और स्टेशनों से आए कुल 17 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
23 सितंबर को विजेता कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को राजभाषा पखवाड़े के समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। रेलवे के अनुसार 23 सितंबर 2026 को आयोजित समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा विजेता कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
राजभाषा विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में हिंदी भाषा के प्रयोग, टिप्पण लेखन और प्रारूप लेखन के प्रति रुचि एवं दक्षता को बढ़ावा देना है।




