
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। आगामी लोलार्क कुण्ड स्नान पर्व के दृष्टिगत आज अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा द्वारा लोलार्क कुण्ड एवं उसके आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी श्री गौरव बंसवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज श्री शुभम जैन सहित संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।
अपर पुलिस आयुक्त द्वारा लोलार्क कुण्ड परिसर, स्नान स्थल, कुण्ड के आसपास के संवेदनशील स्थानों, श्रद्धालुओं के आवागमन के प्रमुख मार्गों, प्रवेश एवं निकास बिंदुओं तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। स्नान पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के दृष्टिगत भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लोलार्क कुण्ड एवं आसपास के क्षेत्र को जोन एवं सेक्टर में विभाजित करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। प्रत्येक जोन एवं सेक्टर के लिए प्रभारी अधिकारी नामित कर उनकी स्पष्ट जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए प्रभावी पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किया जाए।
स्नान स्थल एवं कुण्ड के आसपास विशेष सतर्कता बरतने, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास को व्यवस्थित रखने, भीड़ को एक स्थान पर एकत्रित न होने देने तथा आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं का सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का उपयोग किया जाए।
अपर पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि लोलार्क कुण्ड स्नान पर्व में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते हुए श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करें तथा पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जाए।
लोलार्क कुण्ड स्नान पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु निम्नलिखित निर्देश निर्गत किए गए हैं।




