
-अपहृता/पीड़िता बरामद, दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस की कार्रवाई
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi: गुमशुदा और अपहृत लोगों की बरामदगी तथा वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहता पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृता/पीड़िता को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में की गई।
मुढ़ैला तिराहे से आरोपी गिरफ्तार
थाना लोहता में दर्ज मुकदमा संख्या 0220/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(म) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने मामले में नामजद आरोपी अर्जुन यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी ग्राम भट्ठी, थाना लोहता, कमिश्नरेट वाराणसी को 13 सितंबर 2026 को शाम करीब 5:35 बजे मुढ़ैला तिराहे से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पीड़िता की बरामदगी के बाद पुलिस अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है।





