
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल को जनसम्पर्क के क्षेत्र में अनुभवी और कुशल अधिकारी के रूप में श्री महेश गुप्ता का साथ मिला है। उन्होंने गुरुवार को वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व श्री गुप्ता पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
लखनऊ मंडल में अपने कार्यकाल के दौरान श्री महेश गुप्ता ने रेलवे की विकास योजनाओं, महत्वपूर्ण उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और रेलवे से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं को आमजन तक सरल, त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए भी उनकी कार्यशैली की सराहना की गई।
वाराणसी मंडल में पदभार ग्रहण करने के बाद श्री गुप्ता ने कहा कि उनका विशेष प्रयास रहेगा कि मंडल की जनसम्पर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाया जाए। रेलवे की उपलब्धियों, विकास कार्यों और यात्री हित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के साथ-साथ मीडिया के साथ मजबूत एवं सकारात्मक समन्वय उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।
श्री गुप्ता ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे एवं वाराणसी मंडल की सकारात्मक गतिविधियों, उपलब्धियों और जनहित से जुड़े कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद और बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।
उनके अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और प्रभावी मीडिया समन्वय को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वाराणसी मंडल में जनसम्पर्क व्यवस्था को नई गति मिलेगी और रेलवे की उपलब्धियों एवं यात्री हित की योजनाओं को जनता तक और अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचाने में सफलता मिलेगी।





