
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi. लगातार हो रही बारिश के बीच शिवाला क्षेत्र में माता आनंदमयी हॉस्पिटल के बगल स्थित एक पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के गिरने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान काफी समय से जर्जर हालत में था और बारिश के कारण उसकी स्थिति और कमजोर हो गई थी। अचानक भवन का हिस्सा गिरने से आसपास मलबा फैल गया। स्थानीय लोगों ने जर्जर भवनों को लेकर प्रशासन से समय रहते सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो।




