
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
Varanasi: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच वाराणसी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पुराने पुल के पास गंगा में तैरने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ बहाव भी तेज है, जिसके चलते युवक हादसे का शिकार हो गया।
गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर चुका है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने नाव संचालन पर रोक लगाई है और लोगों को घाटों तथा तेज धारा वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।
प्रशासन की ओर से लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए गंगा में तैरने या नदी के किनारे जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचना बेहद जरूरी है।




