
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
Varanasi: रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक कारणों से प्रयागराज रामबाग से संबंधित आठ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। 23 अगस्त 2026 तक चार ट्रेनों का प्रयागराज रामबाग के स्थान पर झूसी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेशन किया जाएगा, जबकि चार ट्रेनें प्रयागराज रामबाग के स्थान पर झूसी स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 65131 मऊ–प्रयागराज रामबाग मेमू, 65111 बनारस–प्रयागराज रामबाग मेमू, 55131 बलिया–प्रयागराज रामबाग सवारी तथा 65113 बनारस–प्रयागराज रामबाग मेमू अपनी यात्रा प्रयागराज रामबाग स्टेशन के बजाय झूसी स्टेशन पर समाप्त करेंगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 65132 प्रयागराज रामबाग–मऊ मेमू, 65114 प्रयागराज रामबाग–बनारस मेमू, 55132 प्रयागराज रामबाग–बलिया सवारी तथा 65112 प्रयागराज रामबाग–बनारस मेमू का संचालन प्रयागराज रामबाग स्टेशन के स्थान पर झूसी स्टेशन से किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे 23 अगस्त तक यात्रा की योजना बनाते समय संशोधित टर्मिनेशन एवं ओरिजिनेशन स्टेशन का ध्यान रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।





