
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। चन्दौली अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर 8 अगस्त को हनुमान मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए 38.49 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब के साथ तीन अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 38 टेट्रा पैक 8PM अंग्रेजी शराब, 23 बोतल रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब और 72 टेट्रा पैक ब्लू लाइम देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिहार के रहने वाले हैं और शराबबंदी के कारण शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे, जहां उसे ऊंचे दामों पर बेचते थे। संदेह से बचने के लिए वे अलग-अलग दुकानों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब खरीदते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत कुमार, प्रकाश कुमार, अंकित कुमार और प्रीति कुमारी, सभी बिहार निवासी के रूप में हुई है। मामले में थाना अलीनगर में मु0अ0सं0 494/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पासवान, हेड कांस्टेबल इन्द्रजीत यादव, कांस्टेबल संतोष कुमार, महिला कांस्टेबल दीपाली शुक्ल तथा आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक राकेश सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार चौरसिया, आनंद कुमार और प्रमोद कुमार यादव शामिल रहे।





