
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस ने महिला से छेड़खानी के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कबीर चौरा क्षेत्र से पकड़ा और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना चेतगंज में दर्ज मु0अ0सं0-211/2026 के तहत धारा 78(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी भइयालाल यादव पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल यादव, निवासी के 63/57 नक्काश, भूतभैरव, थाना कोतवाली, वाराणसी को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त, काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज जोन और प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम ने आरोपी को कबीर चौरा, चेतगंज, वाराणसी से धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।





