
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। सावन माह में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दशाश्वमेध थाना प्रभारी और सुमेर चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक पैदल गश्त किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
पैदल गश्त के दौरान सड़क और फुटपाथ पर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा न करें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण श्रद्धालुओं और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है, इसलिए नियमों का पालन करना सभी के लिए आवश्यक है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सावन के दौरान भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।



